in

CUET PG 2023: एनटीए ने CUET PG एग्जाम के लिए पूरा शेड्यूल किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

CUET PG Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने 5, 6, 7 और 8 जून को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG) 2023 की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है। एजेंसी ने सभी एग्जाम के लिए विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया है। कैंडिडेट्स इन्हें cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी में 157 सब्जेक्ट के लिए 37 पारीयों में एग्जाम होगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट PG के लिए कुल 8,76,908 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। एनटीए के अनुसार 5, 6, 7 और 8 जून को 245 शहरों के लगभग 4,25,928 कैंडिडेट्स प्रवेश एग्जाम देंगे। देश भर के विभिन्न एग्जाम केंद्रों पर पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

5 जून से एग्जाम

सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम अगले महीने में होंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश एग्जाम 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। देश भर के विभिन्न एग्जाम केंद्रों पर पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। अधिक संबंधित विवरणों के लिए कैंडिडेट्स सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। एनटीए ने नोटिस में कहा, जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं अन्य तिथियों पर निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जल्द ही जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- CMAT Result 2023: सीमैट का रिजल्ट हुआ जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक यहां देखें

cu_ek.jpg


कैसे करें सिटी इनफार्मेशन स्लिप डाउनलोड ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब यहां पर सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
3. अब इसके बाद एप्लीकेशन नंबर आदि विवरण दर्ज करें।
4. इसके बाद स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. अब आप इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की किताब से हटेगा ‘खालिस्तान’ और ‘सिख राष्ट्र’ का जिक्र

 

Read More