Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 एवं भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिये किस चैलेंज की शुरुआत की?
(अ) समाधान
(ब) लोकनायक
(स) हमसफर
(द) ताकत
प्रश्न (2) – इंग्लैंड के किस क्रिकेटर को 2020 के विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक द्वारा वर्ष का अग्रणी पुरुष क्रिकेटर नामित किया गया है?
(अ) जोफ्रा आर्चर
(ब) मोईन अली
(स) बेन स्टोक्स
(द) जेसन रॉय
प्रश्न (3) – प्रवीण राव को हाल ही भारत के किस उद्योग निकाय के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) सीआईआई
(ब) नैसकॉम
(स) एसोचैम
(द) एमएसएमई
प्रश्न (4) – हाल ही किस देश ने 12 सक्रिय फार्मास्यूटिकल संघटक (एपीआई) के निर्यात को अनुमति दी है?
(अ) बांग्लादेश
(ब) नेपाल
(स) पाकिस्तान
(द) भारत
प्रश्न (5) – मेवाड़ की आंख, कटारगढ़ महल का संबंध किस दुर्ग से है?
(अ) अचलगढ़ दुर्ग
(ब) चित्तौड़ दुर्ग
(स) कुम्भलगढ़ दुर्ग
(द) सज्जनगढ़ दुर्ग
प्रश्न (6) – दिसम्बर, 1945 को जैसलमेर प्रजामंडल की स्थापना किसने की?
(अ) मीठालाल व्यास ने
(ब) सागरमल गोपा ने
(स) शिवशंकर मोदी ने
(द) शिव शंकर गोपी ने
प्रश्न (7) – अस्तिमा शर्मा किस नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं-
(अ) बिन्दौरी
(ब) शंकरिया
(स) भवाई
(द) तेरहताली
प्रश्न (8) – विजय नगर राज्य की स्थापना की थी-
(अ) विजय राय ने
(ब) देवराय प्रथम
(स) हरिहर और बुक्का ने
(द) विरुपाक्ष प्रथम
प्रश्न (9) – शेरशाह सूरी की मृत्यु हुई-
(अ) आगरा में
(ब) कलिंजर में
(स) रोहतास में
(द) सासाराम में
प्रश्न (10) – सिरका का रासायनिक नाम है-
(अ) अम्लराज
(ब) सुक्रोज
(स) कॉपर सल्फेट
(द) ऐसीटिक अम्ल
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (स), 6. (अ), 7. (स), 8. (स), 9. (ब), 10. (द)