RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, RBSE 10वीं के स्टूडेंट्स को उनके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड अब जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में हैं। रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तरफ से पहले ही अपडेट किया जा चुका है कि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। ऐसे में 1 जून गुरुवार का दिन है, और 2 जून शुक्रवार। तो इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की अगर इन दोनों दिनों में रिजल्ट जारी किया जा सकता है, नहीं तो फिर इसके बाद 5 जून सोमवार को जारी किया जा सकता है। पिछले साल (2022) आरबीएसई 10वीं एग्जाम का रिजल्ट 13 जून को जारी हुआ था। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, Rajasthan) की ओर से रिजल्ट डेट जारी नहीं की गयी है।
स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 16 मार्च से 13 अप्रैल के बीच कराई थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स आने चाहिए। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
पिछले साल 13 जून को जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले साल (2022) आरबीएसई 10वीं एग्जाम का रिजल्ट 13 जून को जारी हुआ था। 10वीं में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था।
16 मार्च से हुई थी एग्जाम
इस बार राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 16 मार्च से 13 अप्रैल के बीच कराई थी। परीक्षा में करीब 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं 12वीं की एग्जाम 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें- CSIR NET के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एग्जाम डेट्स जारी, यहां देखें शेड्यूल
RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?
1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
7. आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्ट, मांगे सुझाव