in

RBSE Syllabus 2024: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 9वीं से 12वीं तक का एग्जाम सिलेबस, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Board Syllabus 2024: राजस्थान बोर्ड की साल 2024 में एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान बोर्ड सिलेबस 2024 क्लास 9वीं से 12वीं क्लास तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा यह सिलेबस क्लास 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास के लिए जारी किया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जो नया सिलेबस ऑफिशल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया है। स्टूडेंट्स यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षा में कुल 80-80 नंबर के पेपर होंगे। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन RBSE की तरफ से नए शैक्षणिक सत्र के लिए नया सिलेबस जारी किया गया है। बोर्ड 2024 की एक्साम्स में इसी सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। राजस्थान बोर्ड 2024 की एक्साम्स में इसी सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को Rajasthan Board Syllabus 2024 के आधार पर अपनी तैयारी करनी चाहिए।

 

Rajasthan RBSE 10th में 80 नंबर का पेपर

इसमें गणित, विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान सभी का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी क्लास 10th का सिलेबस 2024 के अनुसार सभी अनिवार्य विषयों के लिए 80 अंकों के पेपर होंगे। एग्जाम के लिए 3.15 घंटे की अवधि निर्धारित की गयी है। इसके अतिरिक्त 20 अंक सत्रांक के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 6-6 नंबर के तीन प्रश्न होंगे, जबकि 4-4 अंकों 11 प्रश्न होंगे एग्जाम में पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2-2 अंकों के 4 प्रश्न होंगे। पूरा सिलेबस आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

Direct Link से करें डाउनलोड

Rajasthan Board 9th Syllabus 2024 – यहां क्लिक करें
Rajasthan Board 10th Syllabus 2024 – यहां क्लिक करें
Rajasthan Board 11th Syllabus 2024 – यहां क्लिक करें
Rajasthan Board 12th Syllabus 2024 – यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- 10th Board Exam: अब इस राज्य में नहीं होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

exam_students.jpg


RBSE क्लास 12वीं के लिए

राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस 2024 के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास में प्रश्न पत्र 80 अंक का होगा और इसके लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा सत्रांक के 20 अंक होंगे और पूर्णांक 100 अंक का होगा। लिखित वार्षिक परीक्षा में 8-8 अंकों के 2 प्रश्न होंगे, जबकि 6-6 अंकों 4 प्रश्न होंगे। इसके अतिरिक्त 5 अंक के एक प्रश्न और 4-4 अंकों के 2 प्रश्न होंगे, 3 अंक का एक प्रश्न और और 1-1 अंक के 16 प्रश्न होंगा। राजस्थान बोर्ड 2024 की एक्साम्स में इसी सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए स्टूडेंट्स को राजस्थान बोर्ड एग्जाम सिलेबस 2024 के आधार पर अपनी तैयारी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 10th Board Exam: अब इस राज्य में नहीं होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

 

Read More